logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खड़े ट्रेलर को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर दो की मौत, एक घायल 


नागपुर: राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर एक भीषण दुर्घटना हुई है। लोहे की रॉड ले जाकर ट्रेलर को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भारतीय कराया गया है। मृतकों की पहचान शुभम रामभुवन मिश्रा (24) और विनोद कुमार मिश्रा (34) के रूप में की गई है। यह दुर्घटना मौदा स्थित कन्हान नदी के ऊपर हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ट्रक क्रमांक MH40CM1295 लोहे की पाइप भरकर नागपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ट्रक कन्हान नदी के ऊपर बने पुल पर पहुंचा सामने चल रहे ट्रेलर क्रमांक CG04LG9155 को जोरदार टक्कर मार दी। ईद दुर्घटना में ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर सहित एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौदा पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना कितनी भीषण थी इसी से समझा जा सकता है कि, ट्रक को काट कर घायल और दोनों मृतक के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों मृतकों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल  को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।