logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर-मुंबई के बीच चलेगी विशेष ट्रेन; दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व को देखते मध्य रेलवे का निर्णय


नागपुर: त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस और नागपुर के बीच अतिरिक्त साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं।

गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन संख्या 02139 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस - नागपुर):
यह साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन हर गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 00:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 15:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 सितंबर से 27 नवंबर 2025 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 02140 (नागपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस):
यह ट्रेन हर शुक्रवार को नागपुर से दोपहर 13:30 बजे चलेगी और अगले दिन (शनिवार) सुबह 04:10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह सेवा 26 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

इन विशेष ट्रेनों में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 05 जनरल सेकंड क्लास, 10 स्लीपर, 03 एसी थर्ड क्लास और 02 गार्ड-कम-लगेज व्हॅन शामिल हैं। हालांकि, विशेष ट्रेन का किराया सामन्य ट्रेनों की अपेक्षा 1.3 प्रतिशत ज्यादा रहेगा।