logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

शिंदे सेना की दशहरा रैली में पूर्व विदर्भ से 50 हजार कार्यकर्त्ता होंगे शामिल .....


नागपुर: एकनाथ शिंदे के गुट की दशहरा सभा मुंबई में होगी। जहां उद्धव ठाकरे शिवाजी मैदान में दशहरा सभा करेंगे। तो शिंदे बीकेसी मैदान में, अब दशहरे के मौके पर शिवसेना के दोनों धड़ों के अपनी ताकत दिखाने की होड़ दिखाई देने की संभावना है। भंडारा से शिंदे गट  क समर्थक विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने दावा किया की पूर्व विदर्भ से शिंदे की सभा में लगभग 40,000 से 50,000 लोग जाएंगे। भोंडेकर का दवा बड़ा दावा है अगर ऐसा होता है तो इसे ठाकरे सेना के लिए एक बड़े झटके और शिंदे सेना की बड़ी ताकत के रूप में भी देखा जा सकता है.

भोंडेकर ने सरकार में हिस्सेदारी को लेकर भी अपनी बात कही उन्होंने कहां कि अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। वैसे हर घर में नाराजगी होती है, लेकिन मुख्यमंत्री शिंदे पर सबको भरोसा है। इससे पहले शिवसेना ने पूर्वी विदर्भ इलाके से कोई मंत्री नहीं दिया था। लेकिन शिवसेना के स्थानीय कार्यकर्ताओं को  शिंदे से उम्मीदें हैं। पूर्व विदर्भ को कम से कम एक मंत्री पद मिलेगा। 
 
गौरतलब हो की शिंदे गुट के मंत्री संजय राठौड़ द्वारा बीकेसी मैदान में दशहरा सभा के लिए 250 बस यात्राएं बुक की गई हैं। इस सभा में यवतमाल जिले के 10 हजार से अधिक शिवसैनिक दशहरा सभा में शामिल होंगे।