logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर विभाग में दर्ज की गई 789.5 मिमी वर्षा, औसत वर्षा का 103.53 प्रतिशत


नागपुर: नागपुर संभाग में अब तक औसत वर्षा 789.5 मिमी दर्ज की गई है, और वास्तविक वर्षा 103.53 प्रतिशत रही है। भंडारा और गोंदिया जिलों को छोड़कर, संभाग में औसत से अधिक वर्षा हुई है।

विभाग में औसत वर्षा 762.6 मिमी होती है। जून से अब तक 789.5 मिमी वास्तविक वर्षा हुई है। इसमें से वर्धा जिले में 625.9 मिमी (101.9 प्रतिशत), नागपुर में 699.1 मिमी (108.71 प्रतिशत), चंद्रपुर में 787.7 मिमी (103.22 प्रतिशत), गढ़चिरोली में 1095.9 मिमी (121.75 प्रतिशत) अधिक वर्षा हुई है। भंडारा जिले में 791.1 मिमी (97.73 प्रतिशत) और गोंदिया जिले में औसत से 825.8 मिमी (95.87 प्रतिशत) कम वर्षा हुई है। पिछले वर्ष संभाग में 931.1 मिमी वर्षा हुई थी, जो औसत का 122.1 प्रतिशत है।

अगस्त माह में सबसे अधिक वर्षा गढ़चिरोली जिले में 246.4 मिमी, वर्धा जिले में 160.6 मिमी, नागपुर में 154 मिमी, भंडारा में 148 मिमी, गोंदिया में 114.7 मिमी और चंद्रपुर जिले में 185.5 मिमी दर्ज की गई।

गढ़चिरोली जिले में सबसे अधिक वर्षा 

पिछले 24 घंटों में नागपुर विभाग में 53.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसमें गढ़चिरोली जिले में सबसे अधिक 83.6 मिमी बारिश हुई। गोंदिया जिले में सबसे कम 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में वर्धा जिले में 33.6 मिमी, नागपुर में 61.2 मिमी, भंडारा में 43.4 मिमी और चंद्रपुर जिले में 68 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

नागपुर ग्रामीण में भिवापुर में सबसे ज्यादा वर्षा 

नागपुर ग्रामीण में 72.5 मिमी, नरखेड़ में 71.7 मिमी, सावनेर में 76.1 मिमी, कलमेश्वर में 84.2 मिमी और भिवापुर तहसील में 108 मिमी वर्षा दर्ज की गई। नागपुर शहर में 60 मिमी और हिंगना तहसील में 65 मिमी बारिश हुई। भंडारा जिले के पवनी में 75.6 मिमी, गोंदिया जिले के मोरगांव अर्जुनी में 83 मिमी, चंद्रपुर जिले के मूल में 82.1 मिमी, चिमुर में 72 मिमी, ब्रम्हपुरी में 149 मिमी, नागभीड में 99.4 मिमी, सावली में 97.2 मिमी, पोंभुरना में 70.4 मिमी बारिश हुई। वहीं, गढ़चिरोली जिले में गढ़चिरोली में 128 मिमी, कुरखेड़ा में 74.1 मिमी, आरमोरी में 157 मिमी, चामोर्शी में 51.5, एटापल्ली में 73.8 मिमी, धनोरा में 73.3 मिमी, वडसा देसाईगंज में 155 मिमी, मुलचेरा में 69.4 और भामरागढ़ तहसील में 133 मिमी वर्षा दर्ज की गई।