logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रैकिंग के लिए निकला पुलिसकर्मी, वापस नहीं पहुंचा घर, हुडकेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन की शुरू


नागपुर: नागपुर में सक्करदरा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी चार दिन से लापता है। बताया गया है कि वह 4 अक्टूबर को सुबह गोरेवाड़ा में ट्रैकिंग के लिए निकले, लेकिन अब तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत के आधार पर हुडकेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

गुमशुदा पुलिसकर्मी की पहचान 48 वर्षीय रवींद्र हिम्मतराव पाटील, निवासी चक्रधर नगर, प्लॉट नंबर 24, अयोध्या नगर, नागपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवींद्र पाटील 4 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे गोरेवाड़ा में ट्रैकिंग के लिए अपने घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। दिनभर खोजबीन के बाद भी कोई सूचना नहीं मिलने पर परिवार ने हुडकेश्वर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिसकर्मी की अचानक गायब होने की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई और खोजबीन में जुटी हुई है।