logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सड़क पर अचानक गिरा पेड़,हादसे की जद में आये 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत


नागपुर -नागपुर शहर में पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। नागपुर के पॉश इलाके सिविल लाइंस के पास एक पेड़ अचानक से रास्ते में गिर गया इस हादसे में  दुपहिया सवार 59 वर्षीय दिघोरी निवासी दिलीप जारोंडे की दर्दनाक मौत हो गयी है.बताया जा रहा है की दिलीप किसी काम से अपने बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे इसी दौरान सड़क से गुजरने के दौरान सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक से दिलीप की बाइक पर गिर गया.इस घटना में गंभीर रूप से जख़्मी हुए दिलीप को पहले पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इसी दौरान उसकी मौत हो गयी.

यह घटना भोले पेट्रोल पंप चौक से आरबीआई क्वार्टर्स चौक के बीच जाने वाली सड़क पर हुआ था. इस हादसे की वजह से  सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था.इस घटना के बाद  महानगरपालिका की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ को काट कर रास्ते से हटाया और यातायात को सामान्य किया। देर शाम घायल दिलीप की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीताबर्डी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।