logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महाराजबाग ज़ू में युवक ने बाघ के पिजरे में लगाई छलांग, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना


नागपुर: महाराजबाग ज़ू में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक अचानक बाघ के पिजरे में कूद गया। इस खतरनाक कदम से कुछ देर के लिए चिड़ियाघर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चिड़ियाघर के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

राहत की बात यह रही कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई और उसे सकुशल बचा लिया गया। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। 

अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा। इस घटना ने चिड़ियाघर में मौजूद लोगों को भी दहला दिया। हालांकि, समय रहते कार्रवाई कर ली गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।