logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

मानसून के फिर से ब्रेक के बाद नागपुर में फिर बढ़ी उमस, अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार


नागपुर: मानसून के इस बार फिर से ब्रेक लेने की वजह से नागपुर में गर्मी और उमस बढ़ गई है। बारिश रुकने के बाद नागपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार जा चूका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार है।  

शहर में मानसून के एक बार फिर ब्रेक पर जाने से नागपुरवासियों को तेज धूप, बढ़ती गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से शहर में बारिश पूरी तरह थम चुकी है, जिसके चलते तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आसमान साफ होने के बाद सूर्य देव का प्रकोप कुछ इतना बढ़ा है की नागपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इस बढ़ते तापमान के चलते दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा तो और रातों में भी राहत महसूस नहीं हो रही। उमस और गर्मी की वजह से दिन और रात के समय तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।   

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई विशेष सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसकी वजह से मानसून कमजोर पड़ा है। अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना बेहद कम है, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है। हालांकि, विभाग ने संकेत दिए हैं कि नमी युक्त हवाएं सक्रिय होती हैं, तो नागपुर में फिर से हलकी बारिश की संभावना बन सकती है।