logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

AIESL कर्मचारियों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, रोजगार सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों को लेकर धरना प्रदर्शन


नागपुर: नागपुर के मिहान स्थित AIESL स्टेशन पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग स्टाफ और तकनीशियनों का आंदोलन अब सातवें दिन में पहुंच गया है। रोजगार सुरक्षा, श्रमिक अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हैं।  लेकिन आरोप है कि प्रबंधन अब भी पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। 

नागपुर स्थित AIESL स्टेशन पर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग स्टाफ और तकनीशियनों का शांतिपूर्ण आंदोलन लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी रोजगार सुरक्षा, श्रमिक अधिकारों और अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद AIESL प्रबंधन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

कर्मचारियों ने दावा किया कि प्रबंधन अब संवेदनशील एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस कार्यों को थर्ड पार्टी मैनपावर, अप्रशिक्षित कर्मचारियों और अनुभवहीन लोगों के जरिए करवाने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं, कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी दोबारा ऑपरेशनल कार्यों में लगाया जा रहा है, जबकि वे लंबे समय से सक्रिय मेंटेनेंस कार्य से दूर हैं।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि यह मामला केवल कर्मचारियों के अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर एविएशन सेफ्टी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस बेहद तकनीकी और संवेदनशील जिम्मेदारी होती है, जिसमें अनुभवी और प्रशिक्षित स्टाफ की आवश्यकता होती है।

इधर, डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) नागपुर कार्यालय ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए AIESL प्रबंधन को पत्र जारी किया है। कर्मचारियों का आरोप है कि नोटिस पीरियड पूरा करने के बावजूद कई तकनीशियनों को रिलीव नहीं किया जा रहा है। हालांकि, कर्मचारियों ने साफ किया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है। उन्होंने केंद्र सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि एविएशन सेफ्टी से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।