logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

केतकी चितले की तरह राहुल गांधी को भी करें गिरफ्तार, रणजीत सावरकर बोले- उद्धव स्पष्ट करें अपनी भूमिका 


मुंबई: वीर सावरकर (Veer Sawarkar) को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दिए बयान पर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस (Congress) और राहुल पर हमलावर हो गई है। वहीं सावरकर पोते रणजीत सावरकर (Ranjeet Sawarkar) ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री केतकी चितले (Ketki Chitle) का उदाहरण भी दिया। इसी के साथ उन्होंने राहुल के बयान पर उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को अपनी भूमिका स्पष्ट करने को कहा है।

कांग्रेस नेता द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों को रणजीत ने एक देश भक्त को बदनाम करने का प्रयास बताया है। दादर पुलिस थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि, “राहुल गांधी का मानना है कि अगर वह सावरकर को बदनाम करते हैं, तो उन्हें वोट मिलेंगे। इसके पहले भी ऐसे काम किए हैं।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। क्योंकि महाराष्ट्र में शरद पवार पर एक ट्वीट को रीट्वीट करने पर एक एक्ट्रेस को एक महीने तक जेल में रखा गया था। इसलिए अगर महाराष्ट्र में सावरकर का ऐसा अपमान होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

सावरकर तो शरद पवार से बड़े 

वीर सावरकर के पौत्र ने कहा, " राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के लिए यात्रा निकाली है तो उन्हें निकालनी चाहिए. लेकिन यदि यह केवल देशभक्तों का अपमान करने का प्रयास होगा तो इस यात्रा पर रोक लगा देनी चाहिए। कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। जब शरद पवार की आलोचना होती है तो वह व्यक्ति जेल जाता है। शरद पवार की मानहानि भी गलत थी। लेकिन उनके मामले में जो न्याय हुआ है, वह राहुल गांधी के मामले में होना चाहिए। कानून को इस बात की परवाह नहीं है कि अपराध करने वाला जवान है या बूढ़ा। सावरकर निश्चित रूप से शरद पवार से बड़े हैं।”

उद्धव गुट पर भी बोला हमला 

इस दौरान सावरकर ने उद्धव ठाकरे गुट पर भी हमला बोला। संजय राउत के सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर बोलते हुए कहा कि, "वह कौन होते है भारत रत्न देने की मांग करने वाले। उनका एक साथी रोज सावरकर को गाली दे रहा हैं।" उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, जब सावरकर को लेकर अश्लील लेख लिखा तो मैं तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने गया। उन्होंने मुझसे मिलने से मना कर दिया गया। वहीं भेजे पत्र का उत्तर देना भी मुनासिब नहीं समझा। आप बस अपने साथी दलों को नहीं बता सकते। आप सत्ता के लालच में बदनामी झेल रहे हैं।"