logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा को बड़ा झटका, कामठी पंचायत समिति पर 22 साल बाद कांग्रेस का कब्ज़ा


नागपुर: कामठी पंचायत समिति अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 22 साल बाद समिति पर कांग्रेस का कब्ज़ा हो गया है। कांग्रेस की दिशा चंद्रिकापुरे को अध्यक्ष पद और दिलीप ठाकरे को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की उम्मीदवार रहे पूनम मालोदे और सविता जिजकर को हार का सामना करना पड़ा।

कामठी पंचायत समिति में आठ सदस्य हैं। जिसमें कांग्रेस के पास पांच तो भाजपा के पास तीन सदस्य हैं। इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवारों को पांच-पांच तो भाजपा के उम्मीदवारों को तीन-तीन वोट मिले। इस चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

समिति पर कब्ज़ा करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंचायत समिति के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में ढोलबजाकर, पटाखे फोड़कर और गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।