logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: मुख्यमंत्री शिंदे को बड़ा झटका, शरद सरोदे वापस उद्धव गुट में हुए शामिल


नागपुर: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता शरद सरोदे वापस उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो गए। 20 अक्टूबर को सरोदे ने उद्धव ठाकरे से मातोश्री में जाकर मुलाकात की थी। सरोदे सितंबर महीने में उद्धव से शिंदे गुट में शामिल हुए थे। वहीं एक अब एक महीने के बाद ही वह वापस चले गए हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना से बगावत के साथ बाद राज्य में शिवसेना में ठाकरे और शिंदे ऐसे गुट बन गए। पूरे राज्य में शिवसेना के कई सांसद विधायक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवसेना छोड़ शिंदे गुट में शामिल हो गए। नागपुर में भी विधायक, सांसद समेत कुछ पदाधिकारी शिंदे गुट में शामिल हुए थे।

शिंदे ने बनाये था जिला अध्यक्ष

वही पिछले महीने 21 सितंबर को शिवसेना में पिछले कई सालों से पदाधिकारी रहे शरद सरोदे ने भी शिंदे का दामन थामा था। जिसके बाद  शिंदे के सचिव भाऊराव मोरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शरद सरोदे को जिला प्रमुख नियुक्त किया। इस दौरान शरद सरोदे को उत्तर, दक्षिण और पूर्व विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन एक महीने में शरद सरोदे ने फिर से ठाकरे गुट में शामिल हो गए।