logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Panchayat Samiti: गडकरी, फडणवीस के गढ़ में BJP का सूपड़ा साफ; 9 कांग्रेस, 3 NCP और एक पर शिवसेना का कब्ज़ा


नागपुर: जिले की 13 पंचायत समिति सभापति और उपसभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। 13 मे से नौ पर कांग्रेस (Congress), तो तीन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) वहीं एक पर शिवसेना शिंदे गुट (Shivsena Shinde Group) का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) के गढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है।

22 साल बाद कामठी पर कांग्रेस का कब्ज़ा

कामठी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। सभापति और उप सभापति पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीत मिली है। कांग्रेस की दिशा चंद्रिकापुरे को अध्यक्ष पद और दिलीप ठाकरे को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। 22 साल बाद कांग्रेस ने पंचायत समिति पर कब्ज़ा किया है।

आरक्षण के बदलने से भाजपा को झटका

इस चुनाव के पहले अभी तक कामठी और कुही पंचायत समिति पर भाजपा का कब्ज़ा था। हालांकि, आरक्षण जारी होने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा। गढ़ में ही मिली हार को गडकरी और फडणवीस केलिया बड़ा झटका माना जा रहा है।

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर पूर्व मंत्री राजेंद्र मूलक ने खुशी जताई है। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है। 

जाने किसने और किस पार्टी ने किया कब्ज़ा

कांग्रेस:

नागपूर ग्रामीण, कामठी, सावनेर, कळमेश्वर पारशिवनी, उमरेड, मौदा, कुही, भिवापूर

एनसीपी:

नरखेड, काटोल व हिंगणा

शिवसेना शिंदे गुट:

रामटेक