logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

महाविकास अघाड़ी के खिलाफ BJYM आक्रामक, पुतला जलाकर किया विरोध


नागपुर: उद्योगों के बाहर जाने को लेकर राज्य में राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दल लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे, एनसीपी शिंदे-फडणवीस सरकार पर महाराष्ट्र के बजाय गुजरात का विकास करने का आरोप लगा रहे है। वहीं अभी तक केवल मीडिया के माध्यम से जवाब दे रही भारतीय जनता पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महाविकास अघाड़ी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अघाड़ी नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। इसी के साथ एमवीए का पुतला भी फूंका।  

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है। अपने ढाई साल के शासन में इन्होने महाराष्ट्र में उद्योग लाने का कोई काम नहीं किया। वहीं मुख्यमंत्री रहते देवेंद्र फडणवीस ने जिन उद्योगों को महाराष्ट्र में स्थापित करने का काम किया था। उन्हें तक ये लोग रोक नहीं पाए। वहीं अब जब इनके कारनामों और नाकारापन के कारण उद्योगों राज्य के बाहर चले गए हैं तो ये लोग इसका ठीकरा भाजपा-शिंदे सरकार पर फोड़ रहे हैं। और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

महाराष्ट्र युवामोर्चा महासचिव शिवानी दाणी के मार्गदर्शन और शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष परेन्द्र पटले के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। इस आंदोलन में दीपांशु लिंगायत, राहुल खंगार सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।