logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

यौन संबंध बनाने से इनकार करने पर प्रेमी ने पहले की प्रेमिका की पिटाई, फिर किया बलात्कार


नागपुर: यशोधरा थाना अंतर्गत एक बलात्कार का मामला सामने आया है। जिसमें यौन संबंध बनाने से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की पहले पिटाई की फिर उसके साथ बलात्कार किया। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बलात्कार करने की बात काबुल कर ली है।  गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक रामतीर्थ गुप्ता (25) है। आरोपी रानी दुर्गावती चौक में रहता है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमेजन में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। वर्तमान में वह इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में पढ़ रहा है।  25 वर्षीय प्रेमिका रिया (काल्पनिक नाम) एक निजी कंपनी में काम करती है। आरोपी विवेक और रिया एक दूसरे को पिछले 4 साल से जानते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। इसी बीच आरोपी विवेक ने लड़की को अपने घर बुलाया और बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से मोना ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर विवेक ने उसे शादी का लालच देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

16 सितंबर को विवेक ने रिया को घर बुलाया। उसने शादी करने का फैसला किया। लेकिन, उसने उसे पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शादी से इंकार किया और जान से मारने की धमकी दी। इसलिए रिया यशोधरा नगर थाने पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।