logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ब्रेकिंग न्यूज़-नागपुर में होने वाले इंडिया-ऑस्ट्रेलिया T-20 मुकाबले के सारे टिकट दो सेंकेंड में बिक गए, प्रशंषको में गुस्सा


नागपुर- 23 सितंबर को नागपुर में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया T-20 मुकाबले के ऑनलाइन टिकट महज दो सेकेंड में बिक गए. नागपुर के क्रिकेट प्रशंसकों के मन में इसे लेकर कई तरह के संदेह उत्पन हो रहे है.और इसी के चलते नागपुर के सदर स्थित वीसीए के ऑफिस के बाहर प्रशंसकों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है की इसमें कुछ गड़बड़ है.आखिर कैसे 40 हजार टिकट एक साथ अचानक बिक गए.बता दे की इस मैच के टिकट की बिक्री रविवार सुबह साढ़े 10 बजे से पेटीएम इनसाइडर एप के माध्यम से उपलब्ध होने वाली थी.वीसीए द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रशंसक टिकट खरीदने के लिए घंटों से इस एप पर जमे हुए थे लेकिन साढ़े 10 बजे से लेकर पहले 15 मिनट तक सर्वर डाउन रहा इसके बाद 10 बजकर 46 मिनट पर टिकट अवेलेबल हुई लेकिन 10 बजकर 49 मिनट पर टिकट ख़त्म हो गयी.वीसीए द्वारा ऑनलाईन बिक्री के लिए 40 हजार टिकट रखी थी.