logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सेंट्रल रेलवे की सौगात, दीपावली और छठ पूजा पर हडपसर–नागपुर और नागपुर–एलटीटी के बीच चलेगी दो विशेष ट्रेनों


नागपुर: दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं की घोषणा की है। इसी क्रम में, हडपसर–नागपुर और नागपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच दो विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

1. ट्रेन क्रमांक 01202 – हडपसर–नागपुर विशेष (एक मार्गीय)

ट्रेन क्रमांक 01202 हडपसर से शाम 15:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह विशेष ट्रेन उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन की संरचना में 4 एसी थ्री-टियर, 6 स्लीपर कोच, 6 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास कम गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।


2. ट्रेन क्रमांक 02140 – नागपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष (एक मार्गीय)

ट्रेन क्रमांक 02140 नागपुर से दोपहर 13:30 बजे रवाना होगी। इसके मुख्य ठहराव वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, मुरतिजापुर, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नाशिक रोड, कल्याण और ठाणे होंगे। इस ट्रेन में 3 एसी थ्री-टियर, 10 स्लीपर कोच, 5 जनरल सेकंड क्लास और 2 जनरल सेकंड क्लास कम गार्ड ब्रेक वैन की संरचना होगी।

सेंट्रल रेलवे प्रशासन ने त्यौहारों के दौरान असुविधा से बचने के लिए यात्रियों से अग्रिम टिकट आरक्षित करने की अपील की है।