logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर मंडल में 12 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाएगा मध्य रेल


नागपुर: रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लंबी छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए, मध्य रेल नागपुर मंडल में 12 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाएगा। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और नागपुर के बीच 6 सेवाएँ, तथा पुणे और नागपुर के बीच 6 सेवाएँ शामिल हैं। विवरण इस प्रकार है:

CSMT – नागपुर विशेष रेलगाड़ियाँ (2 सेवाएँ)

  • गाड़ी संख्या 01123 विशेष ट्रेन 09.08.2025 को 00.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रवाना होकर उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुँचेगी। (1 सेवा)
  • गाड़ी संख्या 01124 विशेष ट्रेन 10.08.2025 को 14.30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 05.25 बजे CSMT, मुंबई पहुँचेगी। (1 सेवा)
ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।
 कोच संरचना: 2 एसी तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एवं 2 द्वितीय आसन युक्त गार्ड ब्रेक वैन।

CSMT – नागपुर विशेष रेलगाड़ियाँ (4 सेवाएँ)
  • गाड़ी संख्या 02139 विशेष ट्रेन 15.08.2025 और 17.08.2025 को 00.20 बजे CSMT, मुंबई से रवाना होकर उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुँचेगी। (2 सेवाएँ)
  • गाड़ी संख्या 02140 विशेष ट्रेन 15.08.2025 और 17.08.2025 को 20.00 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 13.30 बजे CSMT, मुंबई पहुँचेगी। (2 सेवाएँ)
ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।
कोच संरचना: समान – 2 एसी तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एवं 2 द्वितीय आसन युक्त गार्ड ब्रेक वैन।

पुणे – नागपुर विशेष रेलगाड़ियाँ (2 सेवाएँ)
  • गाड़ी संख्या 01469 विशेष ट्रेन 08.08.2025 को 19.55 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे नागपुर पहुँचेगी। (1 सेवा)
  • गाड़ी संख्या 01470 विशेष ट्रेन 10.08.2025 को 13.00 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 05.20 बजे पुणे पहुँचेगी। (1 सेवा)

ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, और वर्धा।
कोच संरचना: 2 एसी तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एवं 2 द्वितीय आसन युक्त गार्ड ब्रेक वैन।

पुणे – नागपुर विशेष रेलगाड़ियाँ (4 सेवाएँ)
  • गाड़ी संख्या 01439 विशेष ट्रेन 14.08.2025 और 16.08.2025 को 19.55 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे नागपुर पहुँचेगी। (2 सेवाएँ)
  • गाड़ी संख्या 01440 विशेष ट्रेन 15.08.2025 और 17.08.2025 को 16.15 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 07.20 बजे पुणे पहुँचेगी। (2 सेवाएँ)
ठहराव और कोच संरचना: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, और वर्धा।
आरक्षण विवरण: इन विशेष गाड़ियों के लिए आरक्षण सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in पर निम्नानुसार आरंभ होगा। गाड़ी संख्या 01123, 01124, 01469, 01470 – आरक्षण 07.08.2025 से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 02139, 02140, 01439, 01440, 01125, 01127 – आरक्षण 09.08.2025 से शुरू होगा।