logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया अंबाझरी तालाब का किया दौरान, नाव में बैठकर देखा साफ़ सफाई का काम


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अंबाझरी तालाब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री स्वयं नाव में सवार होकर तालाब के मध्य पहुंचे और वहां चल रहे साफ-सफाई के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान महापौर नीता ठाकरे और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने तालाब में चल रहे कार्य पर संतोष जताया और अंबाझरी के विकास के लिए मनपा को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पिछले कई समय से जलपर्णी और प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे अंबाझरी तालाब के दिन फिर गए हैं। नागपुर महानगर पालिका के अथक प्रयासों के बाद शहर का ऐतहासिक तालाब फिर अपने पुराने स्वरुप में दिखाई देने लगा है। चार महीने के लंबे प्रयास के बाद तालाब न केवल जलपर्णी से मुक्त हो गया है, बल्कि हिंगना एमआईडीसी सहित आसपास के परिसर से आने वाला गंदा पानी भी तालाब से मिलने से पहले रोक दिया गया है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तालाब के निरिक्षण पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ महापौर नीता ठाकरे, मनपा आयुक्त डॉ विपिन इटनकर, सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर, स्थाई समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी सहित मनपा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान खुद नाव में बैठकर तालाब के मध्य पहुंचे और साफ़ सफाई के काम का जायजा लिया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने तालाब को स्वच्छ बनाये रखने के लिए कई निर्देश भी दिए।

अंबाझरी तालाब अब प्रदुषण मुक्त
मुख्यमंत्री ने तालाब में चल रहे कार्य पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जिस समय पानी की व्यवस्था नहीं थी, उस समय नाग नदी पर बनाए गए बांध के रूप में अंबाझरी तालाब को जाना जाता था। बाद के समय में इस तालाब का उपयोग पर्यटन के लिए होने लगा। दुर्भाग्य से कुछ समय पहले यह तालाब पूरी तरह जलपर्णी से भर गया था और पानी की एक बूंद भी दिखाई नहीं देती थी। ऐसा लगने लगा था कि हमारा प्यारा अंबाझरी तालाब कहीं खत्म न हो जाए। ऐसे समय में महानगरपालिका ने बेहतरीन काम करते हुए पूरी जलपर्णी को हटाया। अब तालाब में भरपूर पानी है और पानी बह रहा है। मैंने नाव चलाकर इसका आनंद लिया।"

एमआईडीसी और वाड़ी नगर परिषद् से आने वाले प्रदुषण पर मुख्यमंत्री ने कहा, "अब प्रदूषण की समस्या भी नहीं रहेगी, क्योंकि 13 एमएलडी का एसटीपी तैयार हो चुका है। अगले दो से तीन महीनों में इसके शुरू होने के बाद वाड़ी नगरपालिका और एमआईडीसी का पानी शुद्ध होकर ही यहां आएगा।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि हमारे युवा-युवतियां यहां कयाकिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं और बहुत अच्छे तरीके से अभ्यास कर रहे हैं। जिन युवाओं में जलक्रीड़ा की प्रतिभा और कौशल है, वे अब दोबारा इस तरह का प्रशिक्षण लेकर अपनी क्षमता को निखारेंगे और अधिक से अधिक मेडल जीतकर देश और महाराष्ट्र का नाम रोशन करेंगे, ऐसा हमें विश्वास है।"