logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

7 सितंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा,महाराष्ट्र में 16 दिन गुजारेगी


नागपुर- केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा शुरू की जा रही है.7 सितंबर से ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होगी।  सरकार की नीतियों के विरोध में निकाली जाने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के 12 राज्यों से गुजरेगी जो महाराष्ट्र में 16 दिन तक रहेगी। इस यात्रा का मक़सद केंद्र की नीतियों का विरोध और लोगों से सीधा संवाद होगा। सोमवार को नागपुर में कांग्रेस की नेता और हरियाणा की पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में फ़िलहाल यात्रा का मार्ग तय नहीं किया गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह समेत अन्य प्रमुख नेता राज्य के नेताओं से चर्चा कर भारत जोड़ों यात्रा का महाराष्ट्र के लिए नियोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में सिर्फ कांग्रेस नहीं बल्कि विपक्षी दल भी हिस्सा लेंगे।

 7 सितंबर को कन्याकुमारी से निकलने वाली यात्रा का समापन  जम्मू कश्मीर में होगा। यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब,हिमाचल प्रदेश  होते हुए  गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा एक तरह से पदयात्रा होगी। 3570 किमी की यात्रा में 118 पदयात्री रहेंगे। 31 महिलाएं रहेगी, प्रतिदिन 22-23 किमी की यात्रा होगी जो सुबह 7.30 बजे से 10 बजे व दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे रहेगी। इस  यात्रा के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधारोपण किया जाएगा।

पदयात्रा के दौरान नागरिकों से मुख्यत: तीन विषयों आर्थिक असमानता, सामाजिक भेदभाव व सत्ता के केंद्रीकरण की चर्चा कर इसके नुकसान से अवगत कराया जायेगा। पत्रकार परिषद में भुक्कल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में बोलने का अधिकार नहीं रह गया है संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होने लगा है।