logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

चंदे के हिसाब को लेकर वृद्ध पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: चंदे के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान रामचंद्र आत्माराम घागे (63, रा.- फ्लॅट नंबर 303, ग्रीन सिटी गौसी मानापुर, हिंगना) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी निलेश रमाकांत पाटील (55) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भी उसी सोसाइटी का निवासी है। 

पुलिस से मिलीं जानकारी के अनुसार, धार्मिक आयोजन को लेकर सोसाइटी में चंदा इकट्ठा किया गया था। चंदे के हिसाब को लेकर बीते शनिवार सोसाइटी रहवासियों के के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी निलेश ने रामचंद्र पर स्टील के रॉड से सर और छाती पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद घागे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर हिंगना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 506(2), 504 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।