logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस की गोद ली हुई बेटी "प्रीति" दोबारा शादी के बंधन में , मुख्यमंत्री ने खुद किया कन्यादान


नागपुर: कोरोना महामारी के दौरान अपने पति को खोने वाली प्रीति आकड़े के जीवन में 20 अगस्त का दिन नई उम्मीद और नई शुरुआत लेकर आया। प्रीति ने शिवम सिंह ठाकुर के साथ हुआ। के साथ विवाह बंधन में बंधकर नए जीवन की शुरुआत की। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विवाह समारोह में शामिल हुए और प्रीति का कन्यादान कर नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद एवं सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना महामारी ने लाखों लोगों से उनका अपनों को छीन लिया। किसी ने माता-पिता खोए, किसी ने बच्चे खोए, तो किसी ने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण साथी को खो दिया। इन्हीं में से एक थीं प्रीति आकड़े, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने पति को खो दिया। उनके पति परिवार में अकेले कमाने वाले थे, ऐसे में उनके निधन के बाद प्रीति के सामने जीवन की कठिन चुनौतियां खड़ी हो गईं।

प्रीति के जीवन के इस मुश्किल दौर में तत्कालीन विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पूर्व विधायक संदीप जोशी उम्मीद की किरण बनकर सामने आए। कोरोना काल में फडणवीस और सिद्धिविनायक फाउंडेशन की ओर से प्रीति सहित करीब 293 परिवारों का अभिभावकत्व स्वीकार करने का संकल्प लिया गया। इनमें से करीब 100 परिवारों की जिम्मेदारी स्वयं देवेंद्र फडणवीस ने ली और इन परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई गई।

दोबारा शादी के बंधन में बधी 
अब इसी मदद और संवेदनशील पहल ने प्रीति के जीवन में एक नई शुरुआत का रास्ता खोला है। 20 अगस्त को नागपुर के लक्ष्मी नगर स्थित रानी लक्ष्मी सभागृह में प्रीति और शिवम मराठी रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं विवाह समारोह में शामिल हुए और प्रीति का कन्यादान किया। उन्होंने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। 

300 परिवारों का स्वीकारा था पालकतत्व
इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कोरोना का दौर एक भीषण संकट था। उस समय कई परिवारों ने अपने कमाने वाले और परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले सदस्यों को खो दिया। ऐसे संकट में फंसे परिवारों का अभिभावक बनने का संकल्प लिया गया था। आज उन्हीं परिवारों में से एक की बेटी प्रीति का पुनर्विवाह होते देखकर उन्हें बेहद खुशी और संतोष हो रहा है। फडणवीस ने कहा कि कोरोना के दौरान जिन परिवारों का पालकत्व स्वीकार किया गया था, उनके बच्चों और परिवारों की जिम्मेदारी आगे भी निभाई जाएगी। उन्होंने इन परिवारों की बेटियों के विवाह होने तक उनकी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प दोहराया। प्रीति के पुनर्विवाह को उन्होंने केवल एक शादी नहीं, बल्कि संकट के दौर से निकलकर नए जीवन की ओर बढ़ने वाली उम्मीद की मिसाल बताया।