logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

भाजपा को दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब, पूछा- अगर भारत जोड़ो यात्रा में भ्रष्टाचार का पैसा लगा तो, अडवाणी की यात्रा में किसका था?


नागपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) जारी है। राहुल की इस यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित तमाम नेता भ्रष्टाचार का पैसा (Corruption Money) लगा होने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के इस आरोप पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने जवाब दिया है। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि, कांग्रेस की यात्रा में भ्रष्टाचार का पैसा लगा हुआ है, तो आडवाणी (Lal Krushna Advani) की रथयात्रा पर किसका पैसा लगा था?

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नांदेड़ में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रहे कृष्ण कुमार पांडे का निधन हो गया था। पांडे को श्रद्धांजलि देने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नागपुर पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हमें निराशा

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में शामिल नलिनी श्रीहरन सहित छह को जेल से छोड़ने का आदेश दिया है। अदालत के इस निर्णय पर सिंह ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा, राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने का आदेश बेहद शर्मनाक है।

आप ,ओवैसी भाजपा की बी टीम

हिमाचल और गुजरात में होने वाले चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, दोनों राज्यों में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी कही नहीं है।" इसी के साथ उन्होंने आप और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया।