logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पिता की डांट के डर से लड़की घर से निकल गयी,सहेली के साथ पहुंची गुजरात


नागपुर- बस्ती के लड़को के साथ बात कर रही एक 16 साल की लड़की को उसके पिता ने देख लिया।इसके बाद अब उसे डांट पड़ी,इससे आहत लड़की ने घर से भागने का प्लान बनाया।जिसमे उसने अपनी एक सहेली को भी शामिल कर लिया।दोनों घर से भाग गयी.मामला पुलिस में पहुंचा और शिकायत दर्ज हुई.केस को अपराध शाखा पुलिस को सौंपा गया जिसके बाद ‘एएचटीयू’ दल ने दोनों लड़कियों को खोजकर उन्हें घर वालों को सौंप दिया। हिंगना पुलिस थाने के तहत आने वाले एक इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की दसवीं की छात्रा है.26 अक्टूबर से दिन उसके पिता ने उसे बस्ती के ही लड़को के साथ बात करते हुए देख लिया था.जिसके बाद पिता ने उसे डांट लगाई।इसके बाद उसने बगल में रहने वाली 17 वर्षीय अपनी सहेली को बताया की वो घर छोड़ रही है.उसकी सहेली ने उसे गुजरात जाने की सलाह दी.दोनों घर से कुछ पैसे लेकर निकल गए.27 अक्टूबर को रेल्वे की टिकट लेकर दोनों अहमदाबाद पहुंच गए लेकिन वहां पहुंचकर घबरा गए.उसके बाद दोनों ने अपने परिवार को फोन किया।इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई.इसके बाद कार्रवाई कर नागपुर पुलिस ने घर से भागी दोनों लड़कियों को सही सलामत उनके परिवार से मिलाया।