logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर जंक्शन की शताब्दी पर भव्य प्रदर्शनी, मध्य रेलवे ने दिखाई 100 साल की यात्रा


नागपुर: भारतीय रेल के सबसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्टेशनों में से एक, नागपुर जंक्शन ने राष्ट्र की सेवा के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए  भव्य शताब्दी प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से  स्टेशन की वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक यात्रा को दर्शाया गया है। 

नागपुर जंक्शन ने राष्ट्र की सेवा में 100 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं, बल्कि देश के विकास, जुड़ाव और आत्मनिर्भरता का गवाह रहा है। बीते एक सौ वर्षों में इस स्टेशन ने ना सिर्फ लाखों यात्रियों की मंज़िल को जोड़ा, बल्कि समय के साथ बदलते भारत की गवाही भी दी। इस ऐतिहासिक अवसर पर रेल प्रशासन द्वारा एक भव्य शताब्दी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

स्टेशन के पश्चिमी द्वारा में आयोजित यह प्रदर्शनी नागपुर जंक्शन के गौरवशाली अतीत को भलीभांति जीवंत करती है। प्रदर्शनी में स्टेशन की वास्तुकला, इतिहास, रेल सेवाओं का विकास, और संस्कृतिक योगदान को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।