logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी की सड़कों पर तेज रफ़्तार का कहर, सीताबर्डी फ्लाईओवर पर कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में सोमवार सुबह तेज रफ़्तार का कहर दिखाई दिया, जहां सीताबर्डी स्थित आदिवासी गोवारी उड़ानपुल पर एक तेज रफ़्तार कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आती मालवाहक सहित दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, दोनों वाहनों के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा सुबह 5.45 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी पिंटू दाड़े अपनी कार टाटा ज़ेस्ट से जीरो माइल्स से रहते चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आती तेज रफ़्तार काले रंग की वोल्क्सवैगन कार ने सीताबर्डी के आदिवासी गोवारी उड़ानपुल पर ओवरटेक करने का प्रयास किया। जैसे ही कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया सामने से आते मालवाहक को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि, कार फ्लाईओवर पर स्किट होकर पीछे से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में मालवाहक सहित दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक सहित बाजू में बैठे सहयात्री सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

सुबह सुबह हुई इस घटना की जानकारी तुरंत बजाज नगर पुलिस को दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। फिर्यादी पिंटू दाड़े की शिकायत पर पुलिस वोल्क्सवैगन कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है। आदिवासी गोवारी फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्त फ्लाईओवरों मेसे एक हैं, रोजाना हजारो की संख्या में वाहन आते जाते हैं। सुबह के समय फ्लाईओवर पर वाहनों की संख्या बेहद कम थी, जिससे जानमाल की ज्यादा हानि नहीं हुई।