logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर


नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार महीने पहले शादी करने वाले युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

नागपुर जिले के रामटेक थाना क्षेत्र के अंबाला मार्ग स्थित होटल शिकारा के सामने तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बोरडा सराखा निवासी अमित लालचंद वाघ और रोहित लालचंद चौधरी मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

हादसे में अमित वाघ के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। उन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं रोहित चौधरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक अमित वाघ की महज चार महीने पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।