logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मानकापुर रिंग रोड पर भीषण हादसा; तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, दो ट्रकों के बीच पिसी कार


नागपुर: मानकापुर रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक कार दो ट्रकों के बीच पिस गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार आगे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि घटना के समय रेड सिग्नल हुआ था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ट्रैफिक सिग्नल पर सिग्नल रेड होने के चलते रुकी हुई थी, तभी पीछे से तेज़ गति में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर की ताकत इतनी अधिक थी कि कार आगे खड़े ट्रक से जा भिड़ी और दो भारी वाहनों के बीच चकनाचूर हो गई। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल कार चालक को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से ड्राइविंग को जिम्मेदार माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने रिंग रोड पर ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने और स्पीड लिमिट को सख़्ती से लागू करने की मांग की है।