logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पत्नी को बचाने नाले में कूदा पति, लोगों ने कुर्सी के सहारे बचाई दोनों की जान, बेझनबाग परिसर की घटना


नागपुर: जरीपटका थानांतर्गत बेझनबाग इलाके में  एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की पहली मंजिल से काम के दौरान महिला नाले में गिर गई। पत्नी को बचाने के लिए पति ने भी बिना देर किए नाले में छलांग लगा दी। दोनों को मोहल्लेवालों ने समझदारी दिखाते हुए प्लास्टिक की कुर्सी की मदद से बाहर निकाला। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है। 

इस हादसे में दंपति ममता रोडगे और विजय रोडगे घायल हो गए। ममता के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोडगे दंपति बेझनबाग निवासी हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। घटना के समय ममता पहली मंजिल पर किसी काम से गई थी। अचानक वह मकान के पीछे बहने वाले नाले में गिर पड़ी। यह देख पति विजय ने भी हिम्मत जुटाकर नाले में छलांग लगा दी।

गनीमत रही कि पुलिस और दमकल कर्मचारी पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने साहसिक कदम उठाते हुए कुर्सी की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

देखें वीडियो: