logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व विदर्भ में मूसलधार बारिश से बिगड़े हालत चंद्रपुर में 268.4 मिमी तो गडचिरोली में 183.2 मिमी बारिश


नागपुर: नागपुर सहित पूर्व विदर्भ में जोरदार बारिश शुरू है। चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में पिछले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। चंद्रपुर में 268.4 मिमी और गडचिरोली में 183.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, नागपुर में सोमवार रात और मंगलवार तड़के 91.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

अगस्त महीने के तीसरे हफ्ते में विदर्भ में जोरदार बारिश शुरू है। पूर्वी विदर्भ हो या पश्चिमी विदर्भ, हर जगह मूसलाधार बारिश हो रही है। विदर्भ के 11 जिलों में से सात जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सोमवार को पूर्वी विदर्भ में जोरदार बारिश हुई। चंद्रपुर, नागपुर और गढ़चिरौली में रात भर बारिश जारी रही। लगातार हुई बारिश से जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा बारिश चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में हुई।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में चंद्रपुर जिले में 268.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं गढ़चिरौली जिले में 183.2 मिमी बारिश हुई। दोनों जिलों में हुई मूसलाधार बारिश में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियाँ उफान पर हैं और खेत तालाब में तब्दील दिखाई दे रहे हैं। मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल पानी में बह गई। इस कारण किसान संकट में फंस गए हैं। वहीं दूसरी तरफ घरों सहित धन-माल को भी नुकसान पहुंचा है।

नागपुर जिले में भी सोमवार को रातभर बारिश होती रही। बीते एक दिन में नागपुर जिले में 91.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। लगातार बारिश से जिले के सभी तालाब, नदी-नाले भरे हुए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी विदर्भ के पांच जिलों, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरौली और चंद्रपुर  में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। इसी के साथ विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।