logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस अधिकारी राजमाने का हुआ मुंबई ट्रांसफर, नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर दी विदाई


नागपुर: पुलिस यूँ तो कई कारणों के चर्चा में रहती है। समाज के बीच में सामान्यतः पुलिसकर्मियों की छवि नकारात्मक ही दिखाई देती है लेकिन इस सेवा में कुछ ऐसे विरले भी होते है जिनकी छाप आम लोगों के बीच में बैठ जाती है.लेकिन कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी होते है जिनके काम सामान्य लोगों के बीच न केवल उनकी बल्कि पुलिस के भरोसे को मजबूत बनाने है। राज्य पुलिस अधिकारी गजानन राजमाने का नागपुर में कार्यकाल कुछ ऐसा ही रहा। उनके द्वारा नागपुर में दी गई सर्विस को हर कोई सराह रहा है। उनके कामों का ही नतीजा रहा कि, जब उनका तबादला हुआ तो जनता ने पुष्प वर्षा कर उन्हें विदाई दी। 

नागपुर में सेवा के बाद आईपीएस ऑफिसर गजानन राजमाने का मुंबई तबादला हो चूका है। बुधवार को वह नागपुर ने मुंबई जाने वाले थे। उनके जाने से पहले ही मध्य नागपुर की जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को इतवारी भाग में नागरिकों ने राजमाने शानदार स्वागत किया। नागरिको ने अपने चाहते अधिकारी पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नागरिको के सत्कार देखकर राजमाने खुद भावुक हो गए।