logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कल्पेश बावनकुले हत्याकांड: 14 दिन बाद पुलिस ने दो हत्यारों को किया गिरफ्तार


नागपुर: कन्हान थाना अंतर्गत बोरडा रोड़ पर कल्पेश भगवान बावनकुले हत्या प्रकरण में 14 दिन बाद पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस मामले में दो हत्यारों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में आशीष उर्फ मोनू किशोर मनपिया (30) भिलगांव तथा विक्की कृष्णा उके (30) जवाहर नगर कन्हान निवासी हैं।  

ज्ञात हो की कन्हान थाना क्षेत्र अंतर्गत ११ सितंबर को बनपुरी निवासी कल्पेश भगवान बावनकुले की बोरडा रोड़ पर रात 12.45 के लगभग हत्या कर दी गई थी।सुत्रो के अनुसार हत्या प्रकरण के तार दिल्ली दरबार बियर बार डकैती प्रकरण से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। 

ज्ञात हो कि कन्हान पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयोग की गई रिट्स कार को ढूंढने के लिए जिले की लगभग 1800 कारों का डाटा तथा तथा 80 सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद कन्हान पुलिस एवं स्थानीय अपराध शाखा नागपुर ग्रामीण की टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफलता पाई है। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी का ३० सितंबर तक PCR लिया गया है, जिसमें कन्हान पुलिस यह जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगी,कि इस हत्या प्रकरण में आरोपियों को किस किस के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया था।