logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोराडी पावर प्लांट विस्तार: विरोध को दरकिनार करते राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मान्यता, 10,625 करोड़ आएगी लागत


नागपुर: कोराडी स्थित पवार प्लांट के विस्तार को लेकर शुरू विरोध को दरकिनार करते हुए राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव को मान्यता दे दी। गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रोजेक्ट के 10,625 करोड़ के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी देदी। कुल लागत का 80 प्रतिशत कर्ज और 20 प्रतिशत रकम राज्य सरकार पांच साल में देगी। 

राज्य सरकार ने कोराडी पावर प्लांट परिसर में कोयले से चलने वाले 660 मेगावाट के दो सुपर क्रिटिकल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को राज्य कैबिनेट ने प्लांट के स्थापित करने के दौरान आने वाले बजट का प्रस्ताव पेश दिया। जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी। पुरे प्रोजक्ट में 10,625 करोड़ रूपये का खर्च आने वाला है। कुल खर्च का 80 प्रतिशत कर्ज से पूरा किया जाएगा। वहीं 20 प्रतिशत राशि राज्य सरकार पांच सालों में देगी। पवार प्लांट का निर्माण महावितरण द्वारा किया जाएगा। 

लगातार किया जा रहा था विरोध 

कोराडी परिसर में बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए स्थानीय लोग लगातार प्रोजक्ट का विरोध कर रहे थे। यही नहीं इसको लेकर आंदोलनकारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। जिसके बाद गडकरी ने पत्र लिखकर फडणवीस से इस प्रोजक्ट को कोराडी से पाराशिवनी में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया था। हालांकि, सरकार ने सभी विरोध को दरकिनार करते हुए कोराडी में ही स्थापित करने का निर्णय लिया।