logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Mauda: तेंदुए ने किसान पर किया हमला, किसान गंभीर रूप से घायल, मौदा तहसील के पिपरी गांव की घटना


नागपुर: नागपुर जिले के मौदा तहसील के पिपरी गांव में रविवार सुबह एक तेंदुए के हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस वक्त घटी जब किसान नहाने के लिए पानी गर्म करने हीटर चालू करने गए थे। 

नागपुर जिले की मौदा तहसील के खंडाला-पिपरी गांव में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना घटी। 39 वर्षीय किसान कैलास परसराम गभने अपने फार्महाउस में सुबह-सुबह उठे और हीटर चालू करने गए। लेकिन तभी दरवाज़े के पास सो रहे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में वे ज़मीन पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। जैसे ही उन्होंने चीख-पुकार मचाई, तेंदुआ वहां से भाग गया।  घटना के बाद परिजन श्रीधर गभने ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनला पहुँचाया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पैरों के निशान मिले। इसके बाद तहसीलदार दत्तात्रय निंबालकर ने भी राजस्व अधिकारियों को मौके पर भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले कभी तेंदुआ नहीं देखा गया था, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों और किसानों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर नियंत्रित किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।