logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महामेट्रो ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, अब सुबह 6.15 से रात 10 बजे तक चलेगी मेट्रो


नागपुर: मेट्रो नागपुरवासियों की लाइफ लाइन बनती जारही है। दिन -बी-दिन मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। हालांकि, मेट्रो का समय और फेरियां कम होने के कारण नागरिक लगातार इसे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जनता की इस मांग को मानते हुए मेट्रो की फेरियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 12 सितंबर से मेट्रो एक्वा और ऑरेंज लाइन पर सुबह 6.15 से रात 10 बजे मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। स्कूल कालेज के विद्यार्थी, नौकरीपेशा व अन्य कार्यों से सुबह के समय जाने वाले नागरिकों द्वारा मेट्रो सेवा सुबह जल्दी प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी।  महामेट्रो ने नागरिकों की दिक्क्तों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो की नई समय सारिणी जारी कर दी है। 

ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, महा मेट्रो नागपुर ने ऑरेंज लाइन (कस्तूरचंद पार्क स्टेशन से खापरी मेट्रो स्टेशन) और एक्वा लाइन (सीताबर्डी  इंटरचेंज से लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन) पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई है। विस्तारित यात्राएं १२ सितंबर सोमवार से ऑरेंज और एक्वा लाइन पर शुरू होंगी। दोनों रूट पर सुबह 6.15 बजे पहली ट्रेन रवाना होंगी। अंतिम मेट्रो ट्रेन इन दोनों रूटों पर रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशन से रवाना होगी।