logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर समेत पूरे विदर्भ में इस बार सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों के सामने फसलों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 27 सितंबर के बीच विदर्भ के कई इलाकों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। पूर्व विदर्भ के सभी जिलों के साथ पश्चिम विदर्भ में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

नागपुर सहित विदर्भ में 24 प्रतिशत कम बारिश 
इस वर्ष अल नीनो के कारण बारिश में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मानसून में बारिश बेहद रुक रुक कर हुई। आमतौर पर विदर्भ में औसतन 907.1 बारिश होती है, लेकिन इस बार मात्र 687.5 बारिश हुई है। यानी इस बार विदर्भ में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अमरावती में इस वर्ष सबसे कम 62 प्रतिशत की बारिश हुई है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत कम है। इसी के साथ गोंदिया जिले में 97 प्रतिशत बारिश हुई।

मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, 

क्रमांक जिला वास्तविक सामान्यप्रतिशत 
1.अकोला426.9665.8-36 
2.अमरावती492.1790.5-38
3.भंडारा874.61054.1-17
4.बुलढाणा526.4617.3-15
5.चंद्रपुर7331045.1-30
6.गढ़चिरौली1003.11257.3-20  
7.गोंदिया1144.31185.4-3 
8.नागपुर658.5 909.4-28
9.वर्धा598.2807.9-26
10.वाशिम493.3746.1-34
11.यवतमाल612.8781.6-22
12.उप-मंडल वर्षा687.5907.1-24