logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा ने आयोजित की चित्रकला स्पर्धा, 3 दिसंबर से 5 दिसंबर 2022 चलेगी प्रतियोगिता


नागपुर: स्वतंत्रता की अमृत जयंती के अवसर पर नागपुर महानगर पालिका ने 3 दिसंबर 2022 से 5 दिसंबर 2022 तक नागपुर शहर में सरकारी और अर्ध-सरकारी भवनों की दीवार पर भित्ति चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस बात की जानकारी मनपा अपर आयुक्त राम जोशी ने शनिवार को दी। 

जोशी ने बताया कि, प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की जाएगी। पहले समूह में कॉलेज के छात्र होंगे। वहीं दूसरे समूह में पेशेवर चित्रकार होंगे। दोनों समूहों को स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित 32 थीम पर चित्र बनाने पड़ेंगे। इसी के साथ निजी घरो और कार्यालय के दीवारों पर भी चित्र बना सकते हैं, लेकिन इसके पहले मालिक से उसकी अनुमति लेनी पड़ेगी। एक दिवार पर चित्र बनाने के लिए चार-पांच बच्चों वाला समूह होगा। 

जोशी ने बताया कि, प्रतियोगिता में शामिल होने वाले समूहों को तय समय के भीतर 10 मीटर की दिवार पर चित्रकारी करनी पड़ेगी। वहीं प्रतियोगिता में लगने वाली सामग्री मनपा उपलब्ध कराएगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्रों को अपने महाविद्यालय के माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। वहीं पेशेवर चित्रकार शासकीय चित्रकला महाविद्यालय, दीक्षाभूमि में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 नवंबर है। वहीं अधिकारी जानकारी के लिए राजकुमार बोंबाटे, मो . ९९२३५९४७७१ , ९५१८५८१००३ और सूर्यकांत मंगरूळकर  . ९ ४२२८१० ९ ३४,८२०८८७३८२५ से संपर्क किया जा सकता है। 

इन थीम पर करनी होगी चित्रकारी 

  • नागपुर की स्वच्छ विरासत
  • स्वच्छ ऑरेंज सिटी
  • भारत की स्वच्छ बाघ राजधानी
  • हरित शहर
  • स्वच्छ शून्य मील
  • स्वच्छ धार्मिक स्थल (जैसे गणेश हिल दीक्षाभूमि आदि)
  • स्वच्छ जल निकाय
  • नागपुर का विशेष उत्सव 
  • साफ बाजार
  • डोर टू डोर कलेक्शन
  • स्रोत अलगाव
  • गीला, सूखा, स्वच्छता और घरेलू खतरनाक कचरा
  • कूड़ा कचरा संवेदनशील बिंदु
  • कार्य जल जनरेटर द्वारा प्रसंस्करण
  • घरेलू खाद
  • प्लास्टिक बैन प्लास्टिक फ्री नागपुर
  • सी एंड डी वेस्ट
  •  शहर का सौंदर्यीकरण
  • तीन आर सिद्धांत (कम करें, पुन: उपयोग करें, रीसायकल करें)
  • ई अपशिष्ट प्रबंधन
  •  घरेलू/स्थापना/संस्था से दैनिक अपशिष्ट संग्रह
  • स्वच्छ पड़ोस
  • गूगल मैप्स पर सार्वजनिक शौचालय
  • स्वच्छ शहर
  • लोग अपने अपशिष्ट उत्तरदायित्व का प्रबंधन करते हैं
  • खुली परिभाषा और खुला पेशाब
  • सुलभ और स्वच्छ समुदाय और सार्वजनिक शौचालय
  • चोक सीवीआर लाइन या प्राथमिकता के आधार पर सेप्टिक टैंक को हटाने से संबंधित मुद्दे
  • सुरक्षा गियर वाले सफाई कर्मचारी
  • स्वच्छता संदेश
  • एक कपड़े का थैला