logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक के नेरला में एक ही घर से निकले 40 सांप, नाग-नागिन के साथ बच्चों का सैलाब देख उड़े होश


नागपुर: मानसून की शुरुआत होते ही बिलों में पानी भरने के कारण रेंगने वाले जहरीले जीव इंसानी बस्तियों का रुख करने लगे हैं। नागपुर जिले की रामटेक तहसील के अंतर्गत आने वाले नेरला गांव में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय नागरिक के घर में नाग-नागिन सहित कुल 40 सांप के बच्चे निकलने से पूरे परिवार और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

घर के भीतर रेंग रहे थे 40 सांप

मिली जानकारी के अनुसार, नेरला गांव के निवासी राजू ढोमने के घर में अचानक सांप दिखाई देने शुरू हुए। देखते ही देखते घर के एक कोने में नाग-नागिन के साथ उनके 40 छोटे बच्चे (सपोले) रेंगते हुए नजर आए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांपों को देख परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव प्रेमियों को दी।

वाइल्ड चैलेंजर ऑर्गनाइजेशन ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही 'वाइल्ड चैलेंजर ऑर्गनाइजेशन' के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे। संस्था के सदस्य रतन कुंभरे और उनकी टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बेहद सावधानीपूर्वक सभी 40 सांपों और नाग-नागिन का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी सांपों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित डिब्बों में बंद किया गया, जिसके बाद मकान मालिक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित जंगल में छोड़ा

रेस्क्यू टीम द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। एसीएफ (ACF) गोविंद लूचे और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) राहुल शिंदे को सूचित करने के बाद, वन विभाग के नियमों के अनुसार सभी सांपों का बकायदा पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद वन अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में सभी सांपों को सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगली सीमा में छोड़ दिया गया।