logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: करोड़ो की नई नवेली कार बीच सड़क पर हुई लॉक, न आगे जा रही न पीछे; लगा जाम


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार सुबह बीच रास्ते में एक महँगी पोर्शे कार (Porsche) लॉक हो गयी। इस घटना के बाद महँगी कार सड़क पर बंद पड़ गयी, जिस वजह से यहाँ से गुजरने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) की समस्या से जूझना पड़ा।

ये महँगी पोर्शे कर शुक्रवार सुबह सिविल लाइंस इलाक़े में बोर्ड ऑफिस चौक पर अचानक बंद पड़ गयी,इस महँगी गाड़ी के बंद हो जाने का कारण इसे लॉक हो जाना बताया जा रहा है। यह कार शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति की बताई जा रही है। गाड़ी के लॉक हो जाने के बाद इसे चला रहे व्यक्ति से अपने स्टाफ के लोगो को बुलाया। चूँकि गाड़ी बीच सड़क पर बंद हुई थी और सुबह का वक्त था इसलिए यहाँ ट्रैफिक जाम लग गया।

हालाँकि गाड़ी को हटाने के लिए कई लोग मशक्कत करते हुए भी दिखाई दिए। काफी देर के बाद इस गाड़ी को सड़क से हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया। सड़क पर जो कार बंद पड़ी थी उसकी कीमत करोड़ में है। आने-जाने वाले लोग भी ठहरकर इस कार को देख रहे थे। इतनी महँगी कार के बीच सड़क इस तरह से ख़राब हो जाने पर महँगी कारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है।