logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागद्वार यात्रा पर गए युवक पर गिरी चट्टान, मौके पर हुई मौत


नागपुर: नागद्वार यात्रा पर शहर से गए एक युवक की चट्टान गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दीपक सूरज नेवारे (24) बजेरिया निवासी के रूप में हुई है। बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक शहर के एक कपडे की दूकान पर काम करता था। 

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक अपने चार-पांच मित्रो के साथ नागद्वारा की यात्रा पर गया था। सभी मित्र पहाड़ी पर चढ़ाई कर रहे थे, इसी दौरान एक चट्टान पहाड़ से निचे गिरा, जिसके चपेट में सूरज आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसके मित्र बाल-बाल बच गए। घटना के बाद तुरंत दीपक को नर्बदापुरम के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हादसे के बाद दीपक के साथियों ने यात्रा को आधे में छोड़ दिया और शव लेकर नागपुर पहुंचे, जहां बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। धार्मिक यात्रा पर गए बेटे की आकस्मिक मृत्यु से उसके परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है।