logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सावनेर तहसील के नांदा-सावरगांव रोड पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया को मारी टक्कर, युवक की मौत


नागपुर: सावनेर तहसील के केलवाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नांदा-सावरगांव रोड पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। हादसा आज सुबह 10 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 22 वर्षीय ऋतिक रविंद्र रडके दोपहिया से श्रेया राजेश बेरड, आग्रा, नरखेड़ निवासी के साथ जा रहा है। जैसे ही दोपहिया  नांदा-सावरगांव रोड पहुंचा। एक तेज रफ़्तार दोपहिया ने ऋतिक के गाडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था की मौके पर ही ऋतिक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठी श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल श्रेया को इलाज के लिए सावनेर के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

हालांकि, स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे इलाजके लिए नागपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने ऋतिक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।