logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत


नागपुर: पुलिस विभाग से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गणेश विसर्जन बंदोबस्त की ड्यूटी पूरी कर घर लौटे 56 वर्षीय सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र महादेवराव कोकांडे का अचानक निधन हो गया। सीने में तकलीफ के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से नागपुर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

नागपुर शहर पुलिस मुख्यालय में कार्यरत ASI रविंद्र महादेवराव कोकांडे गणेश विसर्जन बंदोबस्त के लिए पांचपावली थाना क्षेत्र में तैनात थे। 27 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वे कपिलनगर स्थित अपने घर पहुंचे। खाना खाने के बाद वे सो गए। करीब 3:30 बजे अचानक उनके सीने में तकलीफ हुई। उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे ऋषभ को दी। परिजन उन्हें तत्काल टेका नाका स्थित होप हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। 

इसके बाद उन्हें प्लाटिना हॉस्पिटल, धंतोली और फिर मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान करीब 11:27 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविंद्र कोकांडे के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में याद किया। कपिलनगर पुलिस ने चिकित्सकीय सूचना के आधार पर अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। 

परिवार में पत्नी शीला कोकांडे और दो बेटे ऋषभ और रोहित हैं। नागपुर शहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शासकीय इतमाम के साथ बंदूकों की सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई और कपिलनगर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।