logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: यातायात नियमों को ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा चालक सख्ती से करें पालन, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई


नागपुर: नागपुर यातायात पुलिस ने शहर की सड़कों पर जन सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियमों को लागू करने हेतु ट्रैफिक पार्क में ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान, अधिकारियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी ऑटो-रिक्शा चालक अपनी निर्धारित वर्दी पहनने सहित आधिकारिक पहचान पत्र रखे। इसी के साथ यह चेतवानी दी कि, केवल वैध लाइसेंस वाले चालकों को ही ऑटो-रिक्शा चलाने की अनुमति है।

डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी की अगुवाई में हुई बैठक में बसी संख्या में ऑटो चालक और ईरिक्शा चालक मौजूद रहे। इस दौरान मतानी ने ई-रिक्शा चालकों को केवल निर्धारित मार्गों पर ही वाहन चलाने का सख्त निर्देश दिया गया और उन्हें माल परिवहन के लिए इन वाहनों का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई। एक अन्य प्रमुख मुद्दा यात्रियों की संख्या की सीमा का था—प्रत्येक ऑटो-रिक्शा में अधिकतम तीन यात्री ही बैठ सकते हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर कल से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह प्रवर्तन अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध परिवहन प्रथाओं को हतोत्साहित करने और शहरी परिवहन संचालकों के बीच अनुशासन में सुधार लाने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।