logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम टैंक में डूबा मासूम, दर्दनाक मौत


नागपुर: नागपुर शहर के लकड़गंज जोन अंतर्गत कच्ची वीसा मैदान में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए आर्टिफिशियल टैंक में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सात वर्षीय महेश कोमल थापा के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही लकड़गंज पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को बाहर निकाला। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर महानगर पालिका ने लकड़गंज परिसर के  कच्ची वीसा मैदान में आर्टिफिशियल टैंक का निर्माण किया है। इसका इस्तेमाल गणेशोत्सव के दौरान मूर्तियों के विसर्जन के तौर पर किया जाएगा। उपराजधानी नागपुर में पिछले तीन दिनों से जोरदार बारिश शुरू है। लगातार बारिश के कारण टैंक में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। गुरुवार को पानी रुकने के बाद म्रुतक बालक महेश लकड़गंज थाने के सामने मौजूद कच्चा वीसा मैदान पर अपने दो अन्य साथियो के साथ खेलने पहुंचा। 

इसी दौरान महेश को बने कृत्रिम टैंक में बॉल दिखाई दिया। बॉल देखने के बाद  महेश उसे निकालने के लिए टैंक के अंदर उतरा। हालांकि, टैंक में पानी का अनुमान नहीं लगने के कारण महेश टैंक में डूबा गया। युवक के टैंक में डूबने की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। 

जानकारी मिलते ही पुलिस बचाव दाल के साथ मौके पर पहुंची और बालक की खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद बालक का शव बचाव दल को मिला। जिसे बाहर निकाला गया। मृतक के माता सुरक्षा गार्ड का काम करते हुए महेश तीन भाई बहनों में सबसे बड़े था।