logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर शहर को मिला 35वां पुलिस थाना, खापरखेडा थाना अब शहर सीमा में शामिल


नागपुर: नागपुर शहर की उत्तर दिशा में तेजी से होते विस्तार को ध्यान में रखते हुए, खापरखेडा पुलिस थाना अब औपचारिक रूप से नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय की सीमा में शामिल कर लिया गया है। इससे नागपुर शहर को अब कुल 35 पुलिस थाने मिल गए हैं। राज्य गृह विभाग के आदेशानुसार, खापरखेडा पुलिस थाना परिमंडल 6 के अंतर्गत शामिल किया जाएगा, जिसमें पहले से ही कलमना और पारडी थाने शामिल हैं। इस संबंध में गृह विभाग के उप सचिव रा.ता. भालवणे ने 28 जुलाई को आधिकारिक परिपत्रक जारी किया।

खापरखेडा क्षेत्र में औद्योगिक और आवासीय विकास तेजी से हो रहा है। विशेषतः औष्णिक वीज निर्मिती केंद्र (थर्मल पॉवर प्लांट) के कर्मचारियों और अन्य निजी तथा शासकीय संस्थाओं के कामगारों की बड़ी संख्या यहां निवास कर रही है। इससे क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या और अपराध दर को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था को सशक्त करना आवश्यक हो गया था। 

नए थाने को शहर पुलिस बल से 56 पुलिसकर्मी दिए जाएंगे जिसमें पुलिस अधिकारी और अंमलदार शामिल हैं। इसके साथ ही, वर्तमान में उपयोग हो रही खापरखेडा पुलिस थाना इमारत को भी शहर पुलिस आयुक्तालय को हस्तांतरित किया जाएगा। खापरखेडा को शहर सीमा में लाने से अपराधों की जांच में आने वाली सीमात्मक अड़चनों को कम करने में सहायता मिलेगी और पुलिस की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। यह कदम नागपुर शहर के उत्तरी विस्तार के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।