logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी में दिनदहाड़े चोरी, 3.92 लाख रु. का माल साफ; घर में सीसीटीवी होने के बावजूद हुई चोरी


नागपुर: नागपुर शहर के वाडी थाना अंतर्गत लावा खडगांव रोड स्थित श्री कृपा लेआउट में एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के घर में चोरी की एक वारदात सामने आई है. यह घटना उस हुई जब उनका पूरा परिवार उज्जैन में देवदर्शन के लिए गया हुआ था. बताया जा रहा है कि घर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी मौजूद थे बावजूद इसके ये शातिर चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर कीमती सामान उडाकर फरार हो गए. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी 62 वर्षीय प्रकाश बाजीराव इडपाते बताया जा रहे हैं जो  कि एयर फोर्स से रिटायर्ड अधिकारी हैं. 2 अगस्त की सुबह प्रकाश अपने पूरे परिवार के साथ उज्जैन में देव दर्शन के लिए गए थे. सुरक्षा के लिहाज से प्रकाश ने पूरे घर में सीसीटीवी लगाए हैं. परंतु इन शातिर चोरों को सीसीटीवी कैमरे का भी कोई डर नहीं दिखा.

चोर दिनदहाड़े मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित 3 लाख 92 हजार रुपए के माल को चुरा कर रफूचक्कर हो गया. 5 अगस्त को जब प्रकाश परिवार सहित घर पहुंचे तब उन्हें चोरी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की. जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं जिसके आधार पर ही पुलिस इन शातिर  चोरों की तलाश कर रही है.