logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आठवीं की छात्रा के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: कपिल नगर थाना में एक आठवीं की छात्रा के साथ बलात्कार करने करने का मामला सामने आया है। बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी विशाल राजूसिंह भूमियार (20) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डीजे का काम करता है। गुंडे की प्रवृत्ति का होने के कारण उसके माता-पिता ने उसे मौसी के यहां रहने भेजा था। 

मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि में गरबा उत्सव के दौरान विशाल डीजे बजाने गया था। जहां उसकी मुलाकात युवती से हुई थी। इसके बाद से वह लगातार युवती का पीछा करने लगा। वह उसे लगातार प्यार करने की बात कही। इस दौरान उसने युवती का नंबर ले लिया। 19 नवंबर को युवती ने अपना जन्मदिन होने की बात कहकर उसे अपने घर बुलाया। घर आने पर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। जब उसने विरोध किया तो विशाल ने रिया से जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

मां को शक हुआ

जिस समय यह सब हुआ उस समय युवती के माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए थे। वहीं जब मां काम से घर आई तो बेटी को सोता पाया। लड़की के पेट में दर्द हो रहा था और उसने डॉक्टर के पास जाने की गुहार लगाई। उसकी हालत देखकर मां को शक हुआ। लेकिन युवती कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थी। लेकिन, कड़े शब्दों में पूछे जाने पर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल कर ली। यह सुनते ही माँ नाबालिग को लेकर सीधे कपिलनगर थाने पहुंचीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।