logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: प्लाट बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी 


नागपुर: कलमना थाना क्षेत्र में प्लाट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विवेक कैलाश नागपुरे, (वाठोड़ा) योगेश गजानन दुबे (45), राजेश गजानन दुबे दोनों हुड़केश्वर निवासी और प्रेमलता रामलाल श्रीवास निवासी के रूप में की गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलमना परिसर के मंगल मूर्ति गृह निर्माण सहकारी संस्था मौजा भरतवाड़ा में प्लॉट नंबर 64 है। चारों आरोपियों ने फरियादी को विश्वास में लेकर दूसरे के नाम पर होते हुए 12 लाख रुपए में प्लाट का सौदा किया। जब फरियादी ने इस प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगे। वहीं जब फरियादी ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने बात करने से इनकार कर दिया। धोखाधड़ी की बात का पता चलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 406, 411, 420, 465, 467, 468, 471, 120 (ब),34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।