logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कीचड़ से राह बनाने को मजबूर मासूम! कीचड़ से राह बनाते समय 50 से अधिक बाइक फिसलीं


नागपुर: मानसून की शुरुआत के साथ ही मौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले निमखेड़ा से मौदा मार्ग की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। पिछले एक साल से इस सड़क का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भेंडाला और आसपास के इलाकों से स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को रोजाना जान जोखिम में डालकर कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

बारिश के मौसम में काम शुरू, वैकल्पिक रास्ता तक नहीं!
हैरानी की बात यह है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा इस सड़क का काम ऐन बारिश के मौसम में भी जारी रखा गया है। सड़क की खुदाई किए जाने के बावजूद नागरिकों और वाहनों के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग (Diversion) तैयार नहीं किया गया है। नतीजा यह है कि पहली ही बारिश के पानी से इस मुख्य मार्ग पर भारी कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है।

50 से अधिक दोपहिया वाहन फिसले, कई नागरिक घायल
सड़क पर जमा गहरे कीचड़ और फिसलन का अंदाजा न होने के कारण पिछले कुछ दिनों में इस मार्ग पर 50 से अधिक दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इन हादसों में कई राहगीर, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। रोजाना की इस मुसीबत से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है और वाहन चालकों को सड़क पार करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

ठेकेदार और वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी?
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। सड़क की इतनी गंभीर स्थिति होने और रोजाना हादसे होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी इस ओर पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठे हैं।