logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लंबे इंतजार के बाद मेहरबान हुआ मानसून, नागपुर में झमाझम बारिश; नगरिकों को गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे


नागपुर: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नागपुर में मानसून अपनी पूरी रफ्तार के साथ पहुंच गया। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक लगातार जारी रही। रातभर हुई झमाझम बारिश ने एक ओर शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी, तो वहीं दूसरी ओर बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल गए। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान अब तक बुवाई का नहीं कर पाए थे, लेकिन रातभर हुई इस बारिश के बाद अब खेतों में बुवाई का काम तेज़ी से शुरू होने की उम्मीद है।

उपराजधानी में इस बार मानसून अपने तय समय से करीब 10 दिन देरी से पहुंचा। हालांकि, मानसून के आगमन के बाद भी अच्छी बारिश का इंतजार लगातार बना हुआ था। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में बादल सिर्फ मंडराते रहे। पर्याप्त बारिश नहीं होने और तापमान में खास कमी नहीं आने के कारण नागरिक उमस और गर्मी से लगातार परेशान रहे।

बुधवार सुबह से हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम से शुरू हुई बारिश रात करीब 10 बजे तक तेज़ रफ्तार से होती रही। इसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन पूरी रात रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक नागपुर जिले में कुल 70.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शहर में हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त 

नागपुर शहर में हुई बारिश से कई इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिक समय होने और बारिश आने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। 

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

बारिश का इंतजार सबसे ज्यादा किसान करते हैं। इस बार मानसून लेट आने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। हालांकि, बीते 24 घंटे में हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली। अच्छी बारिश नहीं होने से बुवाई नहीं पाने वाले किसानों की बारिश होने से चेहरे खिल गए। जिले में हुई झमझम बारिश के बाद एक बुवाई के कामों में तेजी से शुरू होने की उम्मीद है।